PM Awas Yojana Gramin (PMAYG) Apply

1 अप्रैल 2016 को केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को शुरू किया गया था. इस योजना के अंतर्गत देश के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले उन गरीब बेघर नागरिकों को लाभ पहुचाना हैं. जिनके पास उनके खुद के पक्का मकान नहीं हैं. इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार के द्वारा कुछ मानदंड पात्रता तय किए गए हैं. जो नागरिक इस योजना के पात्रता को पूरा करते हैं. वह प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAYG) के लिए आप स्वयं से ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं. आप अपना आवेदन किसी जनसेवा केंद्र / पीएम आवास योजना सहायक कर्मचारी / ग्रामप्रधान के माध्यम से ऑनलाइन करा सकते हैं. इस लेख में प्रधानमंत्री आवास योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करते हैं. उसकी चरणबद्ध तरीके से जानकारी दी गई हैं.

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत योजना के लाभार्थी को अपना खुद का पक्का मकान बनवाने के लिए 1,20,000 रूपये की वितीय सहायता प्रदान की जाती हैं. जबकि पहाड़ी इलाके में लाभार्थी को 1,30,000 रूपये की वितीय सहायता प्रदान की जाती हैं.

आवेदक के पास योग्यता

  • भारत का निवासी हो
  • कोई पक्का मकान नहीं हो
  • उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए
  • वार्षिक आय 3-6 लाख हो
  • राशनकार्ड बीपीएल सूची में हो
  • मतदाता सूची में नाम दर्ज हो

आवश्यक दस्तावेज

  • पहचान पत्र
  • जॉब कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

पात्रता

  • बेघर परिवार
  • भूमिहीन परिवार
  • अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एवं अन्य
  • आवेदक के पास कच्चा मकान हो
  • परिवार में इनकम टैक्स देने वाला कोई नहीं हो

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAYG) ऑनलाइन आवेदन करें.

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAYG) ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको जनसेवा केंद्र (CSC) पर जाना होगा. क्योंकि स्वयं से ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं.

  • PMAY-G आवेदन के लिए अधिकारिक पोर्टल https://pmayg.dord.gov.in/ पर जाएँ.
  • होमपेज पर मेनू में से ‘Awassoft’ पर क्लिक करें. उसमे से ‘Data Entry’ विकल्प को सेलेक्ट करें.

Data Entry

  • अब ‘DATA ENTRY For AWAAS+‘ को सेलेक्ट करें. फिर अपने राज्य को चयन करके अपने यूजर आईडी और पासवर्ड द्वारा पोर्टल पर लॉगइन करें.

DATA ENTRY For AWAAS

  • स्क्रीन पर ‘Beneficiary Registration Form’ खुलता हैं. इस फॉर्म के पहले सेक्शन में लाभार्थी के ‘Personal Details’ को भरना हैं.

Personal Details

  • फॉर्म के दुसरे सेक्शन में ‘Beneficiary Bank Account Details’ को दर्ज करें.

Beneficiary Bank Account Details

  • अब तीसरे ‘Beneficiary Convergence Details’ सेक्शन में नरेगा जॉब कार्ड नम्बर और स्वच्छ भारत मिशन पंजीकरण नम्बर भरना हैं.
  • चौथे सेक्शन को तहसील/प्रखंड कार्यालय द्वारा भरा जाएगा.
  • आवेदन फॉर्म सबमिट हो जाता हैं. तब एक रसीद मिलता हैं. भविष्य में इसकी आवश्यकता पड़ेगी. इसे सुरक्षित रखें.

PMAY-G के लाभ

  • PMAY-G इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले बेघर/ गरीब परिवार को खुद का पक्का दिया जाता हैं.
  • लाभार्थी को खुद के पक्का मकान निर्माण के लिए वितिये सहायता राशी दी जाती हैं.
  • पानी, शौचालय, गैस कनेक्शन, बिजिली की सुविधा दी जाती हैं.
संबंधित लेख
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची PMAY Beneficiary Search
PMAY-G Eligibility Criteria PM Awas Yojana Status
PM Awas Yojana Subsidy Calculate SECC Family Member Details
PM Awas Yojana Bihar List PM Awas Yojana 2026 List Jharkhand
PM Awas Yojana MP List PM Awas Yojana UP List
ग्राम पंचायत आवास सूची हरियाणा प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ लिस्ट

Leave a Comment