PM Awas Yojana MP – 1 अप्रैल 2016 को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की शुरुआत हुई थी. यह योजना ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीब बेघर परिवारों के लिए संजीवनी का काम करती हैं. क्योंकि सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत गरीब बेघर नागरिकों को उनके खुद के पक्का मकान बनाने के लिए वितीय सहायता राशि प्रदान करती हैं. अभी तक करोड़ों परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए सहायता राशि दी जा चुकी हैं. मध्यप्रदेश राज्य में भी इस योजना के अंतर्गत लाखों लोगों को लाभ मिल चूका हैं.
अगर आप मध्यप्रदेश राज्य के रहने वाले हैं. और आपने PM Awas Yojana MP Gramin के लिए आवेदन किया हैं. और आप यह जानना चाहते हैं की ग्राम पंचायत आवास सूची MP के लाभार्थी सूचि में आपका नाम हैं. की नहीं तो आप आसानी से अधिकारिक पोर्टल पर जाकर PM Awas Yojana MP Gramin List को ऑनलाइन देख सकते हैं.
PM Awas Yojana MP Gramin List देखें
- ग्राम पंचायत आवास सूची MP को देखने के लिए अधिकारिक पोर्टल pmayg.dord.gov.in पर जाएँ.
- होमपेज पर मेनू में विकल्प ‘Awassoft’ पर क्लिक करके उसमे से ‘Report’ को सेलेक्ट करें.

- इस नई पेज पर सेक्सन ‘H. Social Audit Reports’ में से विकल्प ‘Beneficiary details for verification’ को सेलेक्ट करें.

- अब राज्य में मध्यप्रदेश उसके बाद अपने जिला, तहसील, गांव के नाम को सेलेक्ट करें. फिर जिस वर्ष के सूचि देखना चाहते हैं. उस वर्ष को सेलेक्ट करके ‘PRADHAN MANTRI AWAAS YOJANA’ को सेलेक्ट करके कैप्चा को दर्ज कर सबमिट करें.

- सबमिट करते ही ग्राम पंचायत आवास सूची MP ओपन हो जाता हैं. आपके ग्राम पंचायत में कितने लाभार्थी को आवास आवंटन किया गया हैं. उसका विवरण प्रदर्शित हो जाता हैं.

- आप ग्राम पंचायत आवास सूची MP को Excel/PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं.
PMAY-G के लिए पात्रता मानदंड सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना SECC-2011 और आवास प्लस सर्वे के डेटा पर आधारित हैं.
वह आर्थिक रूप से कमजोर, बेघर, निर्धन परिवार जो कच्चे मकान में रहते हैं. सामाजिक रूप से वंचित वर्ग, विधवा, वृद्ध, विकलांग और दिव्यांग को प्राथमिकता दी जाती हैं.